देहरादून, फरवरी 27 -- राजधानी देहरादून में बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहे कुख्यात सुनील राठी गैंग के दो शूटरों को एसटीएफ और दून पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से .32 बोर की दो अमेरिका में बनी ऑटोमैटिक पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी एक काली स्कॉर्पियो-एन गाड़ी में सवार होकर सहस्रधारा रोड की तरफ किसी प्रापर्टी डीलर से रंगदारी और विवादित जमीन की रकम वसूलने जा रहे थे। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पौड़ी जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी अपने गैंग के जरिए देहरादून में रंगदारी और हत्या की खौफनाक साजिश रच रहा था। इस खुफिया इनपुट के बाद एसटीएफ और पुलिस पिछले एक साल से गैंग की पतारसी-सुरागरसी में जुटी थी। गुरुवार रात को एक सूचना पर सहस्रधारा रोड पर बड़े मोड़ के पास घेराबंदी कर इन दोनों क...