गोपालगंज, मार्च 11 -- गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के लंगड़ा मोड़ के समीप मंगलवार की रात आपसी विवाद को लेकर एक ऑटो चालक ने मां-बेटे पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी मां-बेटे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के रजोखर नवादा गांव निवासी सुबास शर्मा का बेटा नितेश शर्मा और उनकी पत्नी उर्मिला देवी शहर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लंगड़ा मोड़ के समीप सामने से आ रहे एक ऑटो चालक से आपसी विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान ऑटो चालक ने चाकू से हमला कर मां-बेटे को घायल कर दिया। पुलिस ने जख्मी मां-बेटे का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और आरोपित ऑटो चालक मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भैंसही गांव निवासी गोपीचंद यादव को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...