बांदा, मार्च 2 -- बांदा संवाददाता। त्योहारों को सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक व क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह ने ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों का व्यापक सत्यापन एवं जागरूकता अभियान चलाया। शहर के बाबूलाल ट्रैफिक चौराहे, राइफल क्लब ग्राउंड क्षेत्र में ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों का जागरुकता अभियान आयोजित हुआ। साथ ही भीड़ वाले इलाकों में वैकत्पिक मार्ग के चयन को बताया गया। अभियान के दौरान ऑटो, ई-रिक्शा चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, बीमा, फिटनेस प्रमाणपत्र एवं परमिट की गहन जांच की गई। सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी मेविस टॉक ने चालकों को संबोधित करते हुए ओवरलोडिंग न करने, निर्धारित मार्ग पर ही वाहन संचालन करने, नाबालिगों को वाहन न सौंपने, यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.