मुरादाबाद, अगस्त 10 -- हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद (ईपीसीएच) की मेजबानी में आयोजित होने जा रहे ऑटम मेले में हिस्सा लेने वाले निर्यातकों को काफी बड़ी राहत मिलने की संभावना जागी है। ईपीसीएच की तरफ से इस आशय का संकेत दिया गया है कि मेले के स्टाल की कीमत पचास फीसदी तक घटाई जा सकती है।

सुझावों का प्रस्तुतिकरण ईपीसीएच के चेयरमैन डॉ.नीरज खन्ना ने बताया कि परिषद के अंतर्गत मुरादाबाद, जोधपुर, जयपुर, सहारनपुर, फिरोजाबाद, अलीगढ़, आगरा, भदोही, कोलकाता, मुंबई आदि क्लस्टरों के निर्यातकों की तरफ से जो प्रमुख सुझाव साझा किए गए हैं उनमें मेले के स्टालों का शुल्क कम से कम चार हजार रुपए तक घटाए जाने की अपेक्षा जाहिर की गई है। वर्तमान में स्टालों की कीमत आठ हजार रुपए प्रति वर्गमीटर देय है।

निर्यातकों की उम्मीदें नीरज खन्ना ने कहा, मैं खुद एक निर्यातक...