मुरादाबाद, अक्टूबर 15 -- ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट पर हस्तशिल्प उत्पादों की लंबी रेंज के साथ स्टालों पर मौजूद मुरादाबाद के तेरह सौ में से अधिकतर निर्यातकों के चेहरे अच्छा बिजनेस मिलने की उम्मीदों से खिले नजर आए। हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद की मेजबानी में ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट पर आयोजित हो रहे ऑटम फेयर 2026 के तीसरे दिन मुरादाबाद के कई स्टालों पर यूरोप, अमेरिका, मध्यपूर्व समेत दुनिया भर से पहुंचे खरीदारों के ऑर्डर बरसे। निर्यातकों का कहना है कि कई बायर्स ने व्यापारिक पूछताछ के सिलसिले में पसंद आए उत्पादों के लिए ऑर्डर हाथोंहाथ लिखवाए। खरीदारों ने कुछ उत्पादों में अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब से डेवलपमेंट किए जाने के लिए कहा। निर्यातकों का कहना है कि अधिकांश खरीदारों की तरफ से उनके स्टाल पर पसंद आए उत्पादों के लिए सैद्धांतिक ...