मुरादाबाद, अगस्त 25 -- मुरादाबाद। हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद की मेजबानी में अक्तूबर में आयोजित होने जा रहे ऑटम मेले 2026 में प्रतिभागी निर्यातकों को स्टालों पर सब्सिडी की जो सौगात मिली है उसके एवज में अब निर्यातकों को मेले में नए एवं अतिरिक्त विदेशी बायर्स लेकर आने की शर्त लागू कर दी गई है। मंगलवार को दिल्ली स्थित परिषद के कार्यालय में आयोजित हुई पदाधिकारियों की बैठक में इसका फैसला लिया गया। परिषद की प्रशासनिक समिति के सदस्य एवं ऑटम फेयर कमेटी के अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल ने बताया कि प्रतिभागी निर्यातकों को स्टाल के प्रति 12 वर्गमीटर पर 72 हजार रुपए की सब्सिडी देय होगी। यह भी पढ़ें- ईपीसीएच की एडवाइजरी निर्यात में दूरदर्शी कदम : नवेद स्टाल का आकार प्रति 12 वर्गमीटर आगे बढ़ने के साथ सब्सिडी बढ़ती जाएगी। जितना बड़ा स्टाल होगा उतनी ही ज्य...