गोरखपुर, फरवरी 24 -- गोरखपुर। दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की ओर से नई शिक्षा नीति-2020 विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस बीच विद्यार्थियों के बीच प्रश्न-मच का भी आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में समाजशास्त्र विभाग की प्रो. अर्चना सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य भारतीय शिक्षा प्रणाली को 21वीं सदी की जरूरतों के अनुरूप आधुनिक, लचीला और भारतीय मूल्यों से जोड़ना है। स्नातक द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के बीच प्रश्न-मंच प्रतियोगिता में 103 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान ऑचल राय ने प्राप्त किया। संचालन डॉ. सुनील कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ. विवेकानन्द शुक्ल, डॉ. शाश्वत चन्देल, डॉ. सरिता सिंह, आशुतोष दूबे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...