बलरामपुर, मार्च 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती प्रक्रिया के तहत विकास भवन सभागार में बुधवार को तीसरे दिन अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच की गई। इस दौरान तुलसीपुर और हर्रैया सतघरवा क्षेत्र से आए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तार अहमद ने बताया कि तुलसीपुर क्षेत्र में प्राप्त 230 आवेदन पत्रों के सापेक्ष 127 अभ्यर्थी जांच के लिए उपस्थित हुए, जबकि हर्रैया क्षेत्र में 202 के मुकाबले 125 अभ्यर्थियों ने अपने अभिलेखों का सत्यापन कराया। जांच के दौरान अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की गई और अभ्यर्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराई जा रही है, ताकि योग्य एवं पात्र...