ऑक्सीजन प्लांट शुरू कराने की कवायद तेज, जल्द होगा सर्वे
पीलीभीत, मई 30 -- पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में स्थापित मेडिकल लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट को चालू कराने की प्रक्रिया तेज हो गई है। कॉलेज प्रशासन ने प्लांट के संचालन के लिए लाइसेंस जारी कराने को लेकर पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) को पत्र भेजा है। इसके बाद अब जल्द ही संबंधित कंपनी और विशेषज्ञों की टीम मेडिकल कॉलेज पहुंचकर प्लांट का निरीक्षण करेगी। लाइसेंस प्रक्रिया के तहत निरीक्षण टीम प्लांट की तकनीकी व्यवस्थाओं, सुरक्षा मानकों और संचालन संबंधी तैयारियों की जांच करेगी। नियमों के अनुसार पत्र प्राप्त होने के 21 दिनों के भीतर लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया पूरी की जानी है। ऐसे में निरीक्षण और औपचारिकताओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। निरीक्षण में सभी मानक सही पाए जाने पर प्लांट को संचालन की अनुमति मिल जाएगी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.