लखनऊ, दिसम्बर 10 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में उन्नत ऑक्सीकरण प्रक्रियाओं से खतरनाक कार्बनिक यौगिकों के उत्प्रेरक अपघटन विषयक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन हुआ। यह व्याख्यान दक्षिण अफ्रीका स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ जुलूलैंड के रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. वीएसआर राजशेखर पुल्लाभोटला ने प्रस्तुत किया। उन्होंने उन्नत ऑक्सीकरण प्रक्रियाओं में हो रहे नवीन वैज्ञानिक विकासों पर चर्चा की और बताया कि इन प्रक्रियाओं में उत्पन्न प्रतिक्रियाशील रेडिकल प्रजातियां खतरनाक कार्बनिक प्रदूषकों के तीव्र व प्रभावी खनिजीकरण में अत्यंत सहायक होती हैं। इसमें शोधार्थियों और परास्नातक विद्यार्थियों ने भाग लिया। अध्यक्षता प्रोफेसर वीके शर्मा ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...