पलामू, जून 19 -- मेदिनीनगर। शहर के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में चार दिनी समर कैंप का गुरुवार को समापन किया गया। 15 जून से शुरू हुए इस शिविर में विद्यार्थियों ने खेल, योग, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन समारोह की शुरुआत विद्यालय सभागार में प्राचार्य डॉ. विजिश तिलक ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। ऊं ध्वनि, सूर्य नमस्कार एवं योगासन अभ्यास के माध्यम से विद्यार्थियों ने सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया। शिविर के दौरान सीखी गई गतिविधियों की प्रस्तुति देते हुए छात्रों ने सामूहिक नृत्य और गीत से सभी का मन मोह लिया। प्राचार्य डॉ. विजिश तिलक ने कहा कि समर कैम्प बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रभावी माध्यम है। शिक्षिका श्वेता तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...