रांची, जनवरी 28 -- रांची। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि आईएएस सीता पुष्पा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छठी से 11वीं तक के विद्यार्थियों ने 50, 100, 200 व 400 मीटर दौड़, बाधा दौड़, मेंढक और चम्मच दौड़ में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह में 11वीं के उन 33 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इनमें से दो विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी, जबकि शेष 31 छात्रों का 50 फीसदी शिक्षण शुल्क माफ किया जाएगा। मौके पर चेयरमैन डॉ. एसबीपी मेहता, डॉ. सिमी मेहता, किरण मेहता, प्राचार्य रंजीत कुमार ठाकुर मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...