रांची, मार्च 19 -- रांची। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने विधानसभा परिसर का शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्रों ने प्रश्नकाल की कार्यवाही देखी। इस दौरान विधानसभा में जनहित के ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर परिचर्चा एवं प्रभावशाली बहस और अन्य प्रक्रियाओं के बारे में छात्रों ने जानकारी ली। विद्यालय के अध्यक्ष डॉ एसबीपी मेहता के सहयोग से छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल होने से छात्रों का संपूर्ण विकास होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...