रांची, अप्रैल 10 -- रांची। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। सूरज कुमार सिंह को हेड बॉय और श्रेया सिंह को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। साथ ही चारों सदनों के प्रीफेक्ट्स ने भी पदभार ग्रहण किया। शैक्षणिक निदेशिका डॉ. सिमी मेहता ने नए कैबिनेट सदस्यों को आत्मविश्वास और दूरदृष्टि के साथ नेतृत्व करने तथा साथियों के लिए आदर्श बनने हेतु प्रेरित किया। प्रभारी विवेक गुप्ता ने एक प्रगतिशील विद्यालय समुदाय के निर्माण में छात्र नेतृत्व की महत्ता पर बल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...