ऑकलैंड में कैसा है टीम इंडिया का ODI क्रिकेट में ट्रैक रिकॉर्ड? IND VS NZ मैच से पहले जान लीजिए
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- टीम इंडिया आज यानी 4 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला खेलने वाली है। ये मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय टीम का यह यहां 12वां वनडे इंटरनेशनल मैच है। अच्छी खासी संख्या में यहां भारतीय टीम वनडे मैच खेल चुकी है, लेकिन इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच से पहले जान लीजिए कि भारत की टीम का रिकॉर्ड इस मैदान पर कैसा है/ क्योंकि इतिहास काफी कुछ बयां करता है कि मैच कैसा रहेगा। भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां अब तक कुल 11 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें से भारतीय टीम को सिर्फ 4 ही मैचों में जीत मिली है, जबकि 6 मुकाबलों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। एक मुकाबला दोनों टीमों के बीच यहां टाई पर खत्म हुआ है। ऑकलैंड में भारत की टीम 50 साल से वनडे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.