नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- रियलमी ने मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। चीन में लॉन्च हुए इस फोन का नाम Realme GT 8 Pro Aton Martin F1 Edition है। लिमिटेड एडिशन के रियर में कंपनी ऐस्टन मार्टिन ग्रीन फिनिश और आइकॉनिक सिल्वर-विंग लोगो ऑफर कर रही है। फोन F1 इंस्पायर्ड वॉलपेपर और कैमरा वॉटरमार्क ऑफर करता है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर और 7000mAh की बैटरी से लैस है। कंपनी ने इस फोन को सिंगल वेरिएंट - 16जीबी रैम + 1टीबी के इंटरनल स्टोरेज में लॉन्च किया है। चीन में इसकी कीमत 5499 युआन (करीब 68 हजार रुपये) है।फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स कंपनी ने इस फोन के लिए Aston Martin Aramco Formula One Team के साथ पार्टनरशिप की है। फोन के बैक पैवल पर Aramco Formula One Team की ब्रैंडिंग दी गई है। यह फोन स्पेशल बॉक्स में एक्सक्लूसिव ऐक्...