नई दिल्ली, मार्च 8 -- हैरी पॉटर फिल्म सीरीज ने हमें कई जादुई चीजें दिखाईं, लेकिन 'द प्रिजनर ऑफ अजकाबान' की वो बैंगनी रंग की 'ट्रिपल डेकर बस' आज भी सबके जेहन में ताजा है। क्या आपको लगता है कि वह सिर्फ कंप्यूटर ग्राफिक्स (CGI) का कमाल थी? जी नहीं, वह एक असली बस थी जिसे फिल्म के लिए खास तौर पर इंजीनियरों ने तैयार किया था। आज हम आपको इस जादुई बस के पीछे की उस मेहनत और जबरदस्त इंजीनियरिंग के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। साथ ही आपको यह भी समझ आएगा कि 'हैरी पॉटर' जैसी आइकॉनिक फिल्मों के एक-एक सीन के लिए मेकर्स कितनी मेहनत करते हैं।तीन 3 बसों को जोड़कर बनाई ट्रिपल डेकर फिल्म के मेकर्स पर्दे पर जादू दिखाने के साथ-साथ चीजों को असली रखना चाहते थे। इस ट्रिपल डेकर बस को बनाने के लिए प्रोडक्शन टीम ने लंदन की तीन पुरानी क्लासिक 'डबल...