नई दिल्ली, मई 17 -- सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसी अच्छी पहल के गलत विश्लेषण के चलते सामने आने वाली विसंगतियों को इंगित करते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों से यदा-कदा सामने आने वाली कार्रवाईयों का उल्लेख किया। रविवार को अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि के उपलक्ष्य में लखनऊ में आयोजित अनुदेशक सम्मान समारोह एवं चेक वितरण कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि बच्चों के अंदर अलग-अलग तरह की प्रतिभा छिपी है। हमें उनकी प्रतिभा को पहचान कर उन्हें उस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। यह शुरू होता है आत्म अनुशासन से। समय पर विद्यालय जाना, विद्यालय के परिवेश और परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में योगदान देना, उनमें बच्चों को भी प्रेरित करना चाहिए। सीएम ने कहा- 'मैं कभी-कभी भौचक रह जाता हूं और मैं मीडिया के मित्रों से भी कहूंगा कि जब बच्चे...