नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- विपक्षी दलों की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चुनाव आयोग को क्लीन चीट दे दी है। गुप्ता ने रविवार को 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में लोगों को गुमराह करने के मकसद से ऐसे हालात बनाने की कोशिश की जा रही है। अपने जन सेवा सदन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि एक समाचार रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग के खिलाफ सवाल उठाए जा रहे हैं। चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। जबकि चुनाव आयोग ने खुद ही मामले को स्पष्ट किया है और अपनी प्रक्रिया के बारे में बताया है। मुख्यमंत्री गुप्ता की ये टिप्पणियां कांग्रेस और कई अन्य दलों और संगठनों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की ...