मुंबई, अक्टूबर 8 -- सीजेआई बीआर गवई पर एक वकील द्वारा जूता फेंकने की कोशिश की गवई की मां ने निंदा की है। 84 साल की कमलताई गवई ने इसे संविधान पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि मैं इस घटना की निंदा करती हूं। भारतीय संविधान सभी को समान अधिकार देता है। लेकिन कुछ लोग कानून को अपने हाथ में लेकर ऐसा व्यवहार करते हैं जो अपमानजनक है और देश में अराजकता फैला सकता है। इस देश में किसी को भी ऐसा करने का अधिकार नहीं है। मैं सभी से अनुरोध करूंगी कि आपके जो भी सवाल हैं, जो कुछ भी आप कहना चाहते हैं, कृपया उन्हें शांतिपूर्ण ढंग से उठाएं। सीजेआई गवई पर जूता फेंकने की घटना पर उनकी मां ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। अमरावती में पत्रकारों से बात करते हुए कमलताई ने कहा कि हमें कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने संवैधानिक संस्थाओं के सम...