गौरीगंज, मई 12 -- अमेठी। संवाददाता प्रधानमंत्री की अपील के बाद जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित सराफा बाजार में कारोबार पर असर साफ दिखाई देने लगा है। मंगलवार को अधिकांश दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजार में सामान्य दिनों की तुलना में बेहद कम ग्राहक पहुंचे। जो ग्राहक आए भी, उन्होंने सोने की अपेक्षा चांदी के आभूषणों की खरीदारी में अधिक रुचि दिखाई। लगातार घटती बिक्री से सराफा कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- मोदी की अपील के बाद छोटे ज्वेलरी बाजार में सन्नाटा, कारीगरों की रोजी-रोटी पर संकटदुकानदारों की चिंता गीता राम ज्वेलर्स के संचालक ने बताया कि स्थिति खराब है। लोग सोना नहीं खरीद रहे हैं सिर्फ चांदी खरीद रहे हैं। सर्राफा व्यवसायी बृजेश ने बताया कि वह करीब 30 वर्षों से इस व्यवसाय से जुड़े हैं, लेकिन ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं देखी। उन...