घाटशिला, मार्च 24 -- घाटशिला। घाटशिला महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ मंगलवार को हो गया है। इस सेमिनार में देश के विविध राज्यों से काफी संख्या में प्रतिभागी आकर अपना शोध पत्र प्रस्तुत कर रहे हैं। उक्त राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो डॉ अंजिला गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर अपने उद्घाटन वक्तव्य में कुलपति ने कहा कि हमें अब ऐसी विद्या चाहिए जो हमें समृद्धि प्रदान करें। आज जिस तरह भारत के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के उद्देश्य विदेश जाना चाहते हैं, ठीक इसके विपरीत पूर्व में विदेशी बच्चे भारत में शिक्षा ग्रहण करने हेतु लालायित रहते थे। हमारे वेदों में सारा ज्ञान समाहित है। हमारे प्राचीन विश्वविद्यालयों को विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा नष्ट कर दिया गया। ब्रिटिश काल में मेकालय की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.