मथुरा, जनवरी 28 -- कोसीकलां। हाइवे किनारे गांव कोटवन के पौराणिक ठा. श्री ब्रजभूषण मंदिर पर आयोजित श्रीराम कथा के सातवें दिन कथा व्यास राजेंद्रदास महाराज ने केवट प्रसंग लीला का वर्णन किया। केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, संत, विद्वान सहित महामंडलेश्वर विजय दास, रामेश्वरम के महंत मौजूद रहे। कथा व्यास राजेन्द्र दास महाराज ने श्रीराम केवट संवाद का वर्णन करते हुए कहा कि केवट ने अपनी चतुराई और निश्छल भक्ति से भगवान को प्रेम के बंधन में बांध लिया। केवट की यह हठ थी कि बिना चरण धोये पार नहीं उतारूंगा। यह सिद्ध करता है कि भगवान धन दौलत के नहीं बलिक केवल सच्चे प्रेम और भाव के भूखे हैं। तत्पश्चात ब्रजभूषण मंदिर के मंहत माधवदास मौनी बाबा एवं केबिनेट मंत्री प्रतिनिधी नरदेव चौधरी ने रामकथा में आए साधु-संतों का स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.