अलीगढ़, मार्च 8 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। हाईवे और शहर की सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं का कारण गलत दिशा में वाहन चलाना भी है। संभागीय परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने ऐसे वाहनों के बंपर चालान भी किए हैं। इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं है। तीन वर्ष पूर्व उल्टी दिशा में वाहन दौड़ाने के चलते हाईवे पर भीषण हादसा हुआ था, जिसमें आधा दर्जन लोगों की जान चली गई। इसके बाद भी लोगों में जागरूकता नहीं है। दिल्ली-कानपुर हाईवे से सटे इलाकों के वाहन सीधे हाईवे से सफर तय न कर उल्टी दिशा में वाहन दौड़ाते हैं। हाईवे पर नौरंगाबाद, एटा चुंगी की तरफ से आने वाले वाहन अक्सर उल्टी दिशा में ही चलते हैं। सही दिशा में जाने के लिए पहले उन्हें बोनेर की दिशा में बढ़कर कट पर आना होगा। लेकिन लोग थोड़ा सा सफर तय करने की जगह समय बचाने के लिए विपरीत दिशा का सहारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.