नई दिल्ली, जून 12 -- अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली वेबसीरीज 'राख' ने 48 साल पहले की एक ऐसी घटना को ताजा कर दिया है जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। यह वेबसीरीज नौसेना के एक अधिकारी के दो बच्चों की किडनैपिंग और नृशंस हत्या से जुड़ी है। इस केस को 'रंगा-बिल्ला' केस के नाम से जाना जाता है। लगभग आधी सदी बीतने के बाद भी रंगा-बिल्ला केस लोग भुला नहीं पाए हैं। यह एक ऐसा केस था जिसके बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों के मन में चिंता समा गई। वहीं रंगा-बिल्ला नाम के अपराधियों को फांसी दे दी गई। यह फांसी सजा-ए-मौत के इतिहास में सबसे हाई प्रोफाइल मानी गई।क्या हुआ था उस शाम? नौसेना में कैप्टन मदन मोहन चोपड़ा दिल्ली के धौलाकुआं के पास ही सरकारी क्वार्टर में रहते थे। उनको एक बेटी और दूसरा बेटा था। बेटी का नाम गीता चोपड़ा (16 साल) और बेटे क...