पटना, सितम्बर 24 -- बिहार में जमुई के बाद समस्तीपुर में भी राज्य इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। कर्पूरीग्राम इलाके में एक नाबालिग छात्रा को मनचलों ने सरेराह घेर लिया और बदमिजी की हद पार कर दी। इतना ही नहीं घटना का वीडियो बनाकर भी वायरल कर दिया है जिससे प्रशासनिक और सियासी महकमे में खलबली मची हुई है। इस बीच सम्राट चौधरी कैबिनेट के मंत्री अशोक चौधरी का एक ऐसा बयान आया जिस पर बहस छिड़ सकती है। उन्होंने कहा है कि घटनाओं को कोई मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति भी नहीं रोक सकता है। अमेरिका और जापान जैसे विकसित देशों में ऐसी घटनाएं होती हैं। घटना के बाद सरकार क्या कदम उठाती है यह महत्वपूर्ण है। इससे पहले जमुई की वारदात पर उमेश कुशवाहा, श्रवण कुमार, दिलीप जायसवाल और श्रेयसी सिंह के बयानों पर विपक्ष ने आलोचना की। अश...