रामगढ़, जून 25 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत डीएवी रजरप्पा में विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने सर्वप्रथम विद्यालय के निकटवर्ती क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर आमजन को स्वच्छता के महत्व, कचरे के उचित निस्तारण तथा स्वच्छ परिवेश बनाए रखने के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों की सशक्त एवं प्रभावशाली प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता अपनाने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय में भी नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। यह भी पढ़ें- स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक व वाद-विवाद प्रतियोगिता वहां उपस्थित अधिकारियों व...