पीलीभीत, जून 17 -- Pilibhit News: यूपी के पीलीभीत में मासूम से दरिंदगी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इस मामले में गन्ना राज्यमंत्री ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि पूरे प्रकरण में कार्रवाई नजीर बनेगी। आरोपी के घर कड़ी कार्रवाई करेंगे, ताकि पुश्तें याद रखें। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि मेरी विधान सभा क्षेत्र में दूसरे समुदाय के बुजुर्ग शख्स ने आठ साल की बेटी से दुष्कर्म किया है। रात में ही हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पर मामले में ऐसी कड़ी कार्रवाई करेंगे पुश्ते याद रखेंगी। गन्ना राज्यमंत्री ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब इस मामले में कोई बयान नहीं देंगे। जैसे कि गाजियाबाद वाले प्रकरण में कुछ नहीं बोले थे। गन्ना राज्यमंत्र...