नई दिल्ली, फरवरी 6 -- लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सांसदों के हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला बुरी तरह नाराज हो गए। उन्होंने यह तक कह दिया कि अगर ऐसे ही गतिरोध पैदा करना है, तो मैं ऐसा सदन नहीं चला सकता। उन्होंने बताया है कि इस बार संसद सत्र के 19 घंटे से ज्यादा समय बगैर चर्चा के निकल गए। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने नारेबाजी को लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर की है। बिरला ने शुक्रवार को कहा कि 19 घंटे सदन के बर्बाद हुए हैं। उन्होंने कहा, '...माननीय सदस्यगण मेरा हमेशा प्रयास रहता है कि सदन चले। और प्रश्नकाल सभी माननीय सदस्यों का समय होता है...। आप नियोजित तरीके से सदन नहीं चलाना चाहते, गतिरोध पैदा करना चाहते हैं। अभी तक 19 घंटे 13 मिनट सदन का समय बर्बाद हुआ है। 140 करोड़ जनता की अपेक्षा रहती है कि सदन चले, चर्चा हो, संवाद हो।' उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.