नई दिल्ली, जून 18 -- विशाखा की शादी को महज 48 दिन हुए थे। खुशियों के सपने लेकर नए घर में आने वाली विशाखा को भनक तक नहीं थी कि ससुराल में उसकी जिंदगी एक कैदी से भी बदतर हो जाएगी। लेकिन 2 महीने से भी कम समय में उसके डॉक्टर पति और ससुराल वालों ने उसकी जिंदगी को इस कदर नरक बना दिया कि उसे अपनी जान देनी पड़ी है। विशाखा तिलककर महज 26 साल की थी। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक मामला महाराष्ट्र के ठाणे का है। यहां अंबरनाथ इलाके में रहने वाली विशाखा ने ससुराल वालों के शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अब विशाखा के परिवार ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उसका पति नितिन तिलककर ना सिर्फ उसे पीटता था बल्कि घर के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछा रखा था, ताकि उसकी हर हरकत पर नजर रख सके। य...