नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- सुनकर अजीब लग सकता है लेकिन दुनिया में एक मंदिर ऐसा भी है जहां पर पुरुष के लिंग यानि पेनिस की पूजा होती है और लोग इस मंदिर में बच्चा ना होने पर दूर-दूर से आकर अपनी मुराद पूरी करते हैं। ये अनोखा मंदिर पड़ोसी देश भूटान में बना है। जिसके बारे में कई अनोखी और हैरान कर देने वाली बाते हैं। जिसे जानकर हंसी भी आएगी और यहां की आस्था पर अचरज भी होगा। भूटान के फर्टिलिटी मंदिर के नाम से लोग इसे जानते हैं।कहां बना है फर्टिलिटी मंदिर भूटान के पुनाखा वैली में बना है फर्टिलिटी मंदिर। जिसे चिमी ल्हाखांग बोला जाता है। इस मंदिर के साथ लोकल लोगों की गहरी आस्था जुड़ी है। और कई सारी कहानियां यहां पहुंचने पर टूरिस्ट लोगों को सुनने को मिलती है। दूर-दूर से टूरिस्ट इस मंदिर में आते हैं, जहां पर पुरुष के लिंग की पूजा होती है। मान्यता है कि इस...