नई दिल्ली, जुलाई 15 -- बॉलीवुड एक्टर-फिल्ममेकर राज कपूर को हिंदी सिनेमा को नया रूप देने का क्रेडिट दिया जाता रहा है। एक्टर ने अपने फिल्मी करियर में कई अलग मुद्दों पर बनी फिल्मों में एक्टिंग की। उनकी कहानियां और एक्टिंग ने ग्लोबली उन्हें स्टार बना दिया था। श्री 420 से लेकर अनाड़ी तक वो अपनी फिल्मों से छाए रहे और जब डायरेक्शन में कदम रखा तो महिला किरदार, सामाजिक कुप्रथाओं पर आवाज उठाई। राज कपूर का फिल्मी सफर खास रहा। वो अपने आखिरी समय में भी फिल्मों पर काम कर रहे थे। लेकिन जब मौत आई तो महीना हॉस्पिटल के बिस्तर पर कटा और दूसरे शहर में ली अपनी आखिरी सांस।राज कपूर को हुआ था अस्थमा का अटैक राज कपूर को अस्थमा था लेकिन उनका फिल्में बनाने का उनका जुनून कम नहीं हो रहा था। अस्थमा होने के बावजूद वो खुद अपने फिल्म हीना की शूटिंग के लिए पहाड़ो पर गए थे। ...