कानपुर देहात, मार्च 14 -- कानपुर देहात जिले के माती मुख्यालय के निकट कंधिया गांव के पास सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत पर शनिवार को राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति व पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी कानपुर से लुंगी-बनियान पहने ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तहसीलदार व राजस्व कर्मियों को मौके पर बुलवा पैमाइश कराई और ग्राम पंचायत की जमीन की मेड़बंदी करा दी। अकबरपुर के कंधिया गांव के पास एक जमीन पर ब्रिज माया टाउनशिप के नाम से एक फर्म प्लाटिंग कर रही है। इस प्लाटिंग में ग्राम पंचायत की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान सुखलाल कमल ने मामले की जानकारी राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति व पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी को दी। वह उस वक्त कानपुर स्थित आवास पर लुंगी-बनियान पहने बैठे थे। वह तुरंत उसी स्थिति में गाड़ी पर बैठ करीब 50 किमी. ...