रामपुर, मई 11 -- पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को दिल्ली रवाना होने से पूर्व शंकरपुर स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मिल कर उनका हाल-चाल जाना और संगठन के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान नकवी ने कहा कि तमिलनाडु में टीवीके की सरकार बनने पर कहा कि जो लोग तमिलनाडु में सरकार बना रहे हैं, उन्हें सावधानी हटी और दुर्घटना घटी का ध्यान रखना चाहिए। उन्हें बहुत सावधानी से रहना चाहिए। क्योंकि जिस कांग्रेस पार्टी के कंधे पर बैठकर वह सत्ता के सिंहासन पर बैठने जा रहे हैं। उस कांग्रेस का इतिहास इस मामले में बहुत दागदार है। ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको उसने ठगा नहीं। कहा कि कांग्रेस का एक फार्मूला है या तो परिवार को पावर या फिर दूसरों के लिए परेशानी का टावर। यह भी पढ़ें- वंदे मातरम के बाद बजा तमिल राज्य गीत, विजय के शपथ ...