ऐसा कोई बयान न दिया है और न लिखा है : गणेश गोदियाल
देहरादून, मई 13 -- देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उनके सोशल मीडिया पर चल रहे बयान पर चुप्पी तोड़ी है। कहा कि ऐसा कोई भी बयान उन्होंने नहीं दिया है। गणेश गोदियाल ने कहा कि मेरे नाम से आयुष्मान योजना को लेकर फर्जी बातें और भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही हैं। कहा कि मीडिया पर चल रहे मेरे बयान का कोई प्रमाण है तो उसे सार्वजनिक किया जाए। सत्ता के संरक्षण में चल रहा यह दुष्प्रचार तंत्र जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन उत्तराखंड की जागरूक जनता अब सच और झूठ का फर्क अच्छी तरह समझती है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि किसी भी भ्रामक प्रचार पर विश्वास करने से पहले उसकी सच्चाई अवश्य परखें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.