नोएडा, सितम्बर 15 -- कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास ने 'स्कूल ठीक करो' कैंपेन के तहत गौतम बुद्ध नगर के एक स्कूल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने एक्स पर दावा किया कि निरीक्षण के तुरंत बाद जिले के सभी सरकारी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए। हालांकि, गौतम बुद्ध नगर के डीआईओएस और बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस दावे को पूरी तरह से झूठा और गुमराह करने वाला बताया। अधिकारियों ने साफ किया कि सभी स्कूल सामान्य रूप से खुले हैं और बंद का कोई आदेश नहीं जारी हुआ है।सौरव दास ने क्या किया था दावा? बताया जाता है कि सीजेपी की एक टीम मंगलवार को गौतम बुद्ध नगर के एक स्कूल में 'स्कूल ठीक करो' कैंपेन के तहत पहुंची थी। इसके बाद सीजेपी के को-कन्वीनर सौरव दास ने एक्स पर एक सनसनीखेज दावा किया। उन्होंने कहा कि अभी तो एक स्कूल के निरीक्षण के...