चतरा, दिसम्बर 13 -- टंडवा निज प्रतिनिधि एनटीपीसी से निकलने वाली फ्लाई ऐश में बिना काटा एवं ओवर लोडिंग होने का आरोप हाइवा एसोसियेशन ने लगाया है। इस संबंध में एसोसियेशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार सरोज नायक ने डीसी को ज्ञापन सौंपा है। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि एनटीपीसी से विभिन्न स्थानों के लिए ऐश पौंड की ढुलाई होती है। फ्लाई ऐश ढुलाई में लगे वाहनों में ओवरलोड एवं गिला फ्लाई ऐश लोड होता है साथ ही वाहनों को बगैर कांटा कराएं बिना कांटा स्लिप दिये वाहनों से ढुलाई की जा रही है। एसोसियेशन का आरोप है कि यही वजह है कि वाहनों द्वारा कहीं भी रास्ते में फ्लाई ऐश गिरा दिया जा रहा है एवं गिला फ्लाई ऐश लोड़ होने के कारण वाहन से रास्ते में जगह जगह गिला फ्लाई ऐश गिरते हुए जाता रहा है। एसोसियेशन का कहना है कि 27 जूलाई को अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया के द्वा...