भागलपुर, मार्च 14 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव एनटीपीसी के ऐश डाइक में चल रही हड़ताल शुक्रवार को प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद समाप्त हो गई। ट्रांज़िट कैंप में हुई वार्ता में प्रबंधन की ओर से एजीएम मानव संसाधन, एजीएम एयूडी, एजीएम डब्ल्यू एंड एम, डीजीएम एयूडी, डीजीएम सिविल तथा उपप्रबंधक मानव संसाधन मौजूद थे। वहीं भू-विस्थापित संवेदक संघ की ओर से सुरेश प्रसाद सिंह, अरुण शुक्ला, शंभू शरण मंडल, कृष्णकांत सिंह और अनंदी यादव उपस्थित रहे। संघ की नौ सूत्री मांगों पर दोनों पक्षों के बीच गहन विचार-विमर्श के बाद सहमति बन गई। वार्ता के संबंध में संघ के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि मांग पत्र की सभी दस मांगों पर सहमति बन गई है। इसके बाद चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.