मिर्जापुर, अक्टूबर 6 -- पड़री, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड पहाड़ी के जद्दूपुर में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर सोमवार को कथा व्यास पं. विष्णु धर द्विवेदी ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा व्यास ने प्रद्युम्न जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि संभरासुर ने सूतिका गृह से प्रद्युम्न का हरण कर लिया था। इसके बाद प्रद्युम्न समुद्र में पहुंचे और मछली के पेट से होते हुए संभरासुर के महल तक पहुंचे। अंत में प्रद्युम्न ने संभरासुर का वध किया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सुदामा के चरित्र ने दिया सच्ची मित्रता और धर्म निभाने का संदेशभगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं स्यमंतकमणि की कथा सुनाते हुए कहा कि मणि के कारण भगवान श्रीकृष्ण पर कलंक लगा, लेकिन अंततः सत्य सामने आया और मणि...