फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 5 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। लंबे समय से सीओ सिटी का पदभार संभाल रहीं ऐश्वर्या उपाध्याय को अब नई जिम्मेदारी दी गयी है। उन्हें क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक व साइबर क्राइम का कार्य सौंपा गया। उनके स्थान पर अभय कुमार वर्मा नए सीओ सिटी बनाये गये हैं जो कि अभी तक क्षेत्राधिकारी यातायात और साइबर क्राइम का कार्य देख रहे थे। लाइंस के क्षेत्राधिकारी अमरपाल सिंह को अमृतपुर का नया क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। अमृतपुर में अभी तक सीओ का काम देख रहे संजय वर्मा को सीओ लाइंस/कार्यालय बनाया गया है। एसपी की ओर से क्षेत्राधिकारियों की अचानक की गई अदला-बदली से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...