नई दिल्ली, मई 24 -- कान फिल्म फेस्टिवल का समापन हो चुका है। पूरे फेस्टिवल के दौरान फैंस ऐश्वर्या राय का इंतजार करते रहे। ऐश्वर्या ने भी क्लोजिंग सेरेमनी में शिरकत करके फैंस को सरप्राइज दिया। सोशल मीडिया पर जैसे ही ऐश्वर्या राय के कान लुक के वीडियोज और तस्वीरें सामने आईं, लोग उनकी तारीफ करने लगे। इस बीच कई लोगों ने ऐश्वर्या राय की उम्र को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया। अब, ऐश्वर्या राय को ट्रोल करने वालों पर कंगना रनौत का गुस्सा फूटा है। उन्होंने ट्रोल्स की क्लास लगा दी है।कान की क्लोजिंग सेरेमनी में पहुंचीं थीं ऐश्वर्या राय ऐश्वर्या राय हर साल कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचती हैं। लोग उनका बेसब्री से इंतजार करते हैं। ट्रोलिंग भी ऐश्वर्या राय को हर साल झेलनी पड़ती है। इस साल भी वैसा ही हुआ, लेकिन इस बार कंगना रनौत ने ऐश्वर्या राय का ...