नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी फैमिली लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ लिमिटेड पोस्ट ही शेयर करती हैं, लेकिन अब उनकी रक्षाबंधन की तस्वीरें सामने आ गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने भाई आदित्य के घर जाकर रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया था। भाई और भाभी श्रीमा ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या और आराध्या नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें एक्ट्रेस के भाई आदित्य और भाभी श्रीमा राय ने शेयर की हैं। देखिए- ऐश्वर्या रे की रक्षाबंधन की तस्वीरें भाई आदित्य और भाभी श्रीमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रक्षाबंधन की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें एक फैमिली फोटो है जिसमें ऐश्वर्या अपने भाई के साथ खड़ी हैं, साथ में भाभी श्रीमा भी नजर आ रही हैं। कुर्सी पर मां वृंदा बैठीं और उनके आसपास आरा...