नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने साथ में फिल्म हम दिल दे चुके सनम में काम किया था। इस दौरान दोनों के रिलेशन की खबरें भी आई थीं। हालांकि फिर दोनों के ब्रेकअप के चर्चे ने खूब हंगामा मचाया था। अब सलमान और ऐश्वर्या को लेकर फिर एक डिस्कशन हुआ है। एक्टर केतन कराडे जो कई फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुके हैं, उन्होंने बताया कि वह ऐश्वर्या राय के बॉडीगार्ड थे और उन्हें सलमान से बचाने के लिए रखा था।क्या है केतन का शॉकिंग दावा केतन ने द सिम्रन अहूजा के पॉडकास्ट में कहा, 'मैं ऐश्वर्या राय का बॉडीगार्थ था और सलमान से बचाने के लिए रखा था। 20 साल पहले की बात है। ऐश्वर्या राय मैम को घर से लेना था गाड़ी में छोड़ना था और शूट तक ले जाना था। अब एक बार ऐसा हुआ कि हम जा रहे थे विक्रम भट्ट के फैशन शो में। हम मैडम को घर से लेकर आए और शो मे...