नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- बिग बॉस सीजन 17 का हिस्सा रहे ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों की शादीशुदा जिंदगी को लेकर पिछले दिनों खबर थी कि टीवी का यह सेलेब्रिटी कपल तलाक लेने जा रहा है। क्योंकि कभी दोनों ने इन खबरों को कन्फर्म नहीं किया, ऐसे में गॉसिप गलियारों से आने वाली ये खबरें शांत हो गईं। अब ऐश्वर्या शर्मा के पति नील भट्ट को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर देने के बाद एक बार फिर यह चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हो गई है। ऐश्वर्या ने नील के साथ अपनी तमाम तस्वीरें भी इंस्टाग्राम से हटा दी हैं।तो सिर्फ ऐश्वर्या की तरफ से है नारजगी? फैंस का ध्यान इसलिए भी इस बात पर गया, क्योंकि कपल अपने रिश्ते को लेकर हमेशा काफी ओपन रहा है। दोनों अक्सर साथ में तस्वीरें पोस्ट करना और एक दूसरे को सोशल मीडिया पर टैग ...