नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- यूपीएससी (UPSC) की परीक्षा भी देश के युवाओं के लिए किसी ऊंचे और दुर्गम पहाड़ से कम नहीं है। हर साल लाखों नौजवान इस पहाड़ को फतह करने का सपना आंखों में सजाए मैदान में उतरते हैं। लेकिन इसकी चोटी पर पहुंचकर अपना झंडा गाड़ने का मौका चंद खुशनसीबों और जुनूनी लोगों को ही मिलता है। आज हम एक ऐसी ही बेमिसाल कामयाबी की कहानी लेकर आए हैं। ये कहानी है आदित्य श्रीवास्तव की है जिन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल करके पूरे देश में अपनी सफलता का डंका बजाया। उनकी यह कामयाबी सिर्फ एक परीक्षा पास करने की कहानी भर नहीं है, बल्कि यह इस बात का पुख्ता सबूत है कि अगर हार्ड वर्क के साथ स्मार्ट वर्क का सही तड़का लगाया जाए, तो कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है।लाखों की नौकरी छोड़ी जरा सोचिए, एक लड़का ज...