लखनऊ, अप्रैल 2 -- पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने गुरुवार को कहा कि ऐशबाग स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण कार्य 15 जुलाई तक पूरा हो जाएगा। प्रेरणा स्थल के तर्ज पर बना स्मारक एवं सांस्कृतिक केंद्र प्रदेश की जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। पर्यटन मंत्री निर्माणाधीन अम्बेडकर स्मारक व सांस्कृतिक केंद्र के निरीक्षण को पहुंचे थे। उनके साथ सदस्य विधान परिषद लाल जी प्रसाद निर्मल और मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी भी मौजूद थे। जयवीर सिंह ने कहा कि यह स्थल सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह 1.34 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। उन्होंने स्मारक के प्रथम चरण का कार्य पूरा होने और द्वितीय चरण में 500 व्यक्तियों की क्षमता वाले प्रेक्षागृह का कार्य भी पूरा होने की बात कही। पर्यटन मंत्री ने कहा, इस भवन में स्थापित डॉ. भीमराव आंबे...