ऐशबाग स्टेशन पर 'आई लव ऐशबाग' का सेल्फी प्वाइंट स्थापित
लखनऊ, अक्टूबर 5 -- पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने ऐशबाग जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 के प्रवेश द्वार पर 'आई लव ऐशबाग' का सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया है। यह मॉडल अपनी आधुनिक डिज़ाइन और भव्यता के कारण यात्रियों, विशेषकर युवाओं व पर्यटकों को सेल्फी लेने के लिए काफी आकर्षित कर रहा है। साथ ही लगा एलईडी फाउन्टेन रंग-बिरंगी रोशनी के साथ गिरती जलधाराएं यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई हैं। दिन हो या रात, ये वॉटर फाउंटेन स्टेशन परिसर को अद्भुत आभा प्रदान कर रहा हैं और यात्रियों के लिए नया सेल्फी प्वांइट बनकर उभरा हैं। डीआरएम गौरव अग्रवाल ने बताया कि यह पहल 'स्वच्छ व सुंदर स्टेशन' अभियान के अंतर्गत स्टेशन परिसर के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक प्रयास है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.