लखनऊ, जनवरी 10 -- फोटो- -ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर परेशान हो रहे हैं यात्री -रेलवे ने कहा, जीर्णोंद्धार के कारण आ रही दिक्कत लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। ऐशबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर कोच डिस्प्ले सिस्टम खराब है, जिसके कारण ट्रेन आते ही यात्रियों में अपनी-अपनी बोगी तलाशने के लिए भगदड़ मच जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को होती है जो कि परिवार और ढेर सारे सामान के साथ होते हैं। ऐसे में यात्रियों को ट्रेन छूटने का भी खतरा बना रहता है। प्लेटफार्म पर लगे कोच डिस्प्ले सिस्टम में कोच नंबर डिस्प्ले तो करता है, लेकिन गलत कोच का। मसलन डिस्प्ले में एसी कोच दिखाता है, लेकिन जब ट्रेन प्लेटफार्म पर आकर लगती है तो डिस्प्ले के सामने स्लीपर या फिर जनरल कोच की बोगी रहती है। इस मामले में प्रभात कुमार ने रेल सेवा और रेल मंत्रालय के एक्स पर शिकायत क...