लखनऊ, अप्रैल 16 -- लखनऊ विकास प्राधिकरण के ऐशबाग स्क्वायर अपार्टमेंट में फ्लैट्स के लिए अब लोग 30 अप्रैल तक पंजीकरण करा सकेंगे। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पंजीकरण अवधि 15 दिन के लिए बढ़ा दी है। इस रेजिडेंशियल अपार्टमेंट में लगभग 1900 वर्गफिट क्षेत्रफल के कुल 384 प्रीमियम फ्लैट्स होंगे। पंजीकरण एलडीए की वेबसाइट के माध्यम से ही कराया जा सकेगा। इसके लिए फ्लैट के अनुमानित मूल्य की 05 प्रतिशत धनराशि बतौर पंजीकरण शुल्क जमा करनी होगी, जोकि आरक्षित वर्ग के लिए 2.5 प्रतिशत होगी। फ्लैटों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि ऐशबाग में मिल रोड पर बनने वाले इस ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट की कनेक्टिविटी और लोकेशन काफी प्राइम होगी। यह भी पढ़ें- वरुण विहार योजना एलिवेटेड रोड से शहर को कनेक्...