लखनऊ, जून 9 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता नगर निगम के वार्ड चौपाल अभियान के तीसरे दिन बुधवार को जोन-2 के तिलक नगर कुंडरी रकाबगंज और ऐशबाग वार्ड में जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि चौपाल का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का उनके क्षेत्र में ही त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। चौपाल में वह खुद मौजूद रहेंगी। इसमें गृहकर, सफाई, पेयजल, सीवर, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण समेत विभिन्न जनसमस्याओं की सुनवाई कर उनके निस्तारण की कार्रवाई की जाएगी। तिलक नगर कुंडरी रकाबगंज वार्ड में चौपाल शाम 4 बजे ब्रह्मकुमारी आश्रम के सामने पार्षद कार्यालय पर तथा ऐशबाग वार्ड में शाम 6 बजे सेंट्रल पार्क, पीली कॉलोनी में आयोजित होगी। यह भी पढ़ें- कैफी आजमी अकादमी परिसर का नगर निगम करे संचालन महापौर ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपन...